बाइक से टकराकर टेंपो पलटा, चार घायल
रुडकी, जून 22 -- भगवानपुर। सिकरोड़ा मार्ग पर पुल के समीप बाइक से टकराने के बाद एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सिकरोड़ा नदी के समीप एक बाइक से टकराने के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। टेंपो पलटता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और टेंपो को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- भगवानपुर में बाइक से टकराकर टेंपो पलटा, चार घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.