बदायूं, अप्रैल 2 -- कादर चौक-उझानी मार्ग पर फतेहपुर गांव के समीप बाइक से टकराकर अनियंत्रित हुआ ऑटो पलट गया, जिससे सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ऑटो और बाइक को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। बुधवार देर शाम उझानी-कादर चौक मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास कादर चौक क्षेत्र के गांव जलालपुर के रहने वाले हरनंदन सिंह की बाइक उझानी की ओर आ रहे ऑटो से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टक्कर के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। इसमें ऑटो सवार उझानी कोतवाली के गांव पालका नगल...