वाराणसी, अप्रैल 4 -- वाराणसी। सारनाथ और वाराणसी सिटी स्टेशनों के बीच शुक्रवार को सुबह 10.35 बजे तकिया (सरैयां) के पास गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-15018) बाइक से टकरा गई। घटना तब हुई, जब बाइक सवार पटरी पार कर रहा था। टक्कर के बाद ट्रेन को पांच मिनट तक रोकना पड़ा। इस बीच बाइक लेकर युवक भाग निकला। लोको पायलट ने इंजन की जांच कर गाड़ी को आगे रवाना किया। मौके पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), वाराणसी सिटी की प्रभारी निरीक्षक भुवनेश्वरी और उपनिरीक्षक सुधीर राय पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह एक बाइक सवार पटरी पार करने लगा। इसी दौरान ट्रेन आ गई। ट्रेन को देखकर वह बाइक से उतर गया। ट्रेन के धक्के से बाइक पलट गई। इधर, सावधानी बरतते हुए लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, युवक बाइक लेकर मौके से भाग निकला। आरपीएफ इंस्पेक्...