लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- सोमवार दोपहर थाना पसगवां क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शाहजहांपुर में दवा लेने बाइक से जा रहे दंपति को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जनपद हरदोई के थाना पिहानी क्षेत्र अंतर्गत गांव वाजिदनगर निवासी राजू पुत्र अशरफ अली अपनी पत्नी गुड्डी के साथ बाइक से शाहजहांपुर दवा लेने जा रहे थे। जैसे ही वे पसगवां क्षेत्र के पनई चौराहे के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार व अनियंत्रित पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- बाइक सवार दंपति को पिकअप ने मारी टक्कर, महिला की मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों व स्थानीय लोगों ने तत्काल 10...