मैनपुरी, मार्च 14 -- कुर्रा से बाइक द्वारा घर लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिली तो परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाली क्षेत्र ग्राम पुसैना निवासी 26 वर्षीय रमाकांत पुत्र गिरीश कठेरिया किसी काम से कुर्रा कुरा गया था। जहां से वह वापस लौट रहा था। शुक्रवार की रात 8 बजे के करीब खरपरी बंबा लालपुर मोड़ के निकट ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे रमाकांत की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक अपने घर का इकलौता चिराग था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक एक बच्ची का पिता भी था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.