बाइक से घर लौट रहे युवक की सांड से टक्कर में मौत
सुल्तानपुर, जून 30 -- दोस्तपुर,सुलतानपुर, संवाददाता। हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर खालिसपुर डींगुर के पास सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम नारामधईपुर निवासी हरि प्रसाद गौतम(40) पुत्र स्वर्गीय रमई पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कूरेभार टोल प्लाजा के पास एक निजी कंपनी में प्लंबर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार शाम वह ड्यूटी समाप्त कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में खालिसपुर डींगुर के पास उनकी बाइक अचानक एक सांड से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल हरि प्रसाद को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.