आजमगढ़, जनवरी 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। दोस्त की बीमार मां को अस्पताल से देखकर बाइक से घर जा रहे युवक की रास्ते में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि ठंड लगने के कारण उसकी मौत हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निजामाबाद थाना क्षेत्र के नीरपुर बीनापारा गांव निवासी 18 वर्षीय धीरज पुत्र कालिका वीडियो रिकार्डिंग का काम करते थे। उनके मित्र की मां दो दिनों से चक्रपानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। उन्हें देखने के लिए धीरज गुरुवार को दिन में चक्रपानपुर अस्पताल गए थे। देर रात वह अस्पताल से बाइक से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में ठंड लगने पर रानी की सराय के बाढ़ा चौक के पास स्थित एक चाय की गुमटी के पास बैठ गए। भोर में करीब साढ़े तीन बजे गश्त पर निकले रानी की सराय थाना प्रभारी सुनील सिंह उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.