बाइक से गिर कर युवक घायल
सिद्धार्थ, मई 25 -- लोटन। लोटन थाना क्षेत्र के बनियाडीह चौराहे के पास रविवार को एक युवक बाइक से गिरकर घायल हो गया। उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के शेखनगर निवासी संतोष (27) पुत्र छोटेलाल रविवार को बाइक से बनियाडीह निजी काम से जा रहा था। अभी वह बनियाडीह चौराहे के पास पहुंचा ही था कि अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वह सड़क पर गिर कर घायल हो गया। उसे सीएचसी लोटन ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसओ हरिओम कुशवाहा ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित होकर बाइक से गिरे चिकित्सक, सीने में चोट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.