चाईबासा, अप्रैल 26 -- चाईबासा। बाइक से गिरने से पांडरासाली ओपी अंतर्गत होरलोर गांव निवासी 21 वर्षीय अनिल गोप की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अनिल गोप शुक्रवार को भोया बाजार गया हुआ था। रात में वह वहीं पर एक परिवार के घर में रुक गया। आधी रात के बाद अचानक उठा और रात के लगभग 1 बजे बाइक से गांव लौट रहा था। इस दौरान पताहातु रेलवे फाटक के पास अचानक बाइक समेत गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सुबह 4 बजे तक घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। शनिवार सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए खेत की ओर जा रहे थे तो देखा कि एक युवक गिरा पड़ा हुआ है। यह भी पढ़ें- पताहातु रेलवे फाटक के पास बाइक से गिरने से युवक की मौत इसके बाद घटना की सूचना पांडरासाली पुलिस को दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाया। घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.