बांदा, अप्रैल 12 -- पैलानी। तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर गिर जाने से तीन लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने दो लोगो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फतेहपुर निवासी दीपक पुत्र सूरज रविवार को अपने साथी राकेश पुत्र मुन्ना और एक अन्य के साथ बाइक में बैठ कर अपनी ससुराल जसपुरा थाने क्षेत्र के गडरिया गांव जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक आनियंत्रित होकर गिर पड़ी। जिससे तीनों लोग घायल हो गए। तीनो को सीएचसी जसपुरा मे भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दो की हालत देख उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.