इटावा औरैया, जून 23 -- जसवंतनगर। गांव बनकटी निवासी मनोज कटारिया अपनी बहन बबली, पत्नी निशा कटारिया व 14 माह की पुत्री अंशिका के साथ बाइक से पिलुआ मंदिर में दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मलूपुरा गांव के चौराहे पर पहुंचते ही अचानक निशा कटारिया को चक्कर आ गया, जिससे वह गोद में मौजूद मासूम अंशिका सहित बाइक से सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे में महिला और मासूम बच्ची घायल हो गईं। घटना के बाद पति मनोज कटारिया और ननद बबली दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉ. वीरेंद्र सिंह व डॉ. विकास अग्निहोत्री अपनी टीम के साथ उनका उपचार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...