मथुरा, मई 2 -- थाना अंतर्गत कस्बा में शनिवार सुबह अचानक बाइक से गिरी महिला की ट्रैक्टर की ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार सुबह करीब 11 बजे गांव नगला विष्णु, खोरागढ़, आगरा निवासी महिला रतन देवी (50) अपने बेटे हरीदास के साथ बाइक सवार होकर मथुरा की ओर किसी रिश्तेदारी में जा रही थीं। बताते हैं कि तभी रास्ते में फरह रेलवे फाटक के समीप अचानक महिला अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे गिर गयी। तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली के पहिये के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। यह भी पढ़ें- विद्युत पोल से टकराकर पलटा ऑटो, राजमिस्त्री की मौत इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मौका मआयन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.