प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 2 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। पत्नी के साथ बाइक से प्रयागराज से लौट रहे अधिवक्ता की बाइक में सोमवार दोपहर लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर देहात कोतवाली के सुखपाल नगर में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। अधिवक्ता किनारे गिरे, जबकि उनकी पत्नी सड़क पर जा गिरीं। ट्रक अधिवक्ता की पत्नी को कुचलते हुए आगे निकल गया। हालांकि चालक कुछ दूर आगे ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मेडिकल कॉलेज में उन्हें मृत घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के देउम पश्चिम गांव निवासी विनय शुक्ल लालगंज तहसील में वकालत करते हैं। वह सोमवार दोपहर अपनी 40 वर्षीय पत्नी सुधा शुक्ला के साथ बाइक से प्रयागराज से लौट रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र के सुखपाल नगर के पास ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे विनय किनारे गिरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.