बुलंदशहर, मार्च 3 -- खुर्जा सीओ शोभित कुमार ने बताया कि विगत 28 फरवरी को मोहल्ला बड़ी होली में पशु के कुछ अवशेष मिले थे। जिसके संबंध में लोगों की ओर से जानबूझकर फेंकने का आरोप लगाया गया था। मामले में पुलिस ने जांच करते हुए सीसीटीवी खंगाले। सर्विलांस की मदद भी ली गई। जिसमें यह सामने आया है कि पहासू निवासी नितेश बकरी पालन का कार्य करता है। उसकी एक बकरी की तबीयत खराब थी। जिसको ब्रिकी करने के लिए वह खुर्जा आया हुआ था। एक विक्रेता को उसने बकरी बेची थी। उसके बाद बचे अवशेष को डंप करने के लिए वह लेकर जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर गलती से उसके साथ से वह अवशेष से भरा थैला मोहल्ला बड़ी होली में गिर गया था। उसने लापरवाही पूर्वक तरीके से थैला वहीं छोड़ दिया था। इसमें किसी प्रकार की कोई साजिश या माहौल खराब करने की मंशा नहीं थी। आरोपी के खिलाफ शांतिभंग म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.