बाइक से गिरने से वृद्धा की गयी जान
दरभंगा, मई 17 -- संजय लाला,दरभंगा। बहेड़ी थाना क्षेत्र के अटहर गांव निवासी 65 वर्षीया उर्मिला देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अपने बेटे नरेश मुखिया की बाइक पर बैठकर डेरा से घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में बाइक से गिर जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने बताया कि घटना के बाद उन्हें तुरंत बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान उन्होंने शुक्रवार की देर रात दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर बेंता थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मौत पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना की जानकारी मृतका के बेटे ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.