चाईबासा, दिसम्बर 21 -- चाईबासा। बाइक से गिरने से मुफस्सिल थाना अंतर्गत महूदी गांव निवासी 18 वर्षीय आकाश लोहार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर में मृतक बाइक से महूदी गांव से पामपडा गांव अपने दोस्तों से मिलने के लिए जा रहा था। रास्ते में कुर्सी गांव के पास अचानक बाइक समेत गिर पड़ा ,जिस वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे घटना स्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्साको ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल आ गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.