बाइक से गिरने के बाद हो गई थी हवलदार की मौत
गिरडीह, मई 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। डुमरी थाना में पदस्थापित गिरिडीह जिला पुलिस बल के जवान दीपक सिंह कुटिया की मौत बाइक से गिरने के बाद हुई थी। कुटिया की बाइक मुफस्सिल थाना में है। जवान दीपक गिरिडीह से वापस डुमरी लौटने के क्रम में गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर अपनी बाइक से कोलडीहा पेट्रोल पंप एवं मुफस्सिल थाना के बीच ढ़लान में अनियंत्रित होकर गिर गये थे और इसके बाद जब उन्हें आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने टेम्पो से सदर अस्पताल भेजवाया तो रास्ते में ही जवान ने दम तोड़ दिया था। बुधवार को सदर अस्पताल में मृत जवान दीपक के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी के लिए न्यू पुलिस लाईन गिरिडीह ले लाया गया। न्यू पुलिस लाईन में एसपी डॉ बिमल कुमार, डीएसपी मुख्यालय टू कौशर अली समेत कई पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने पार्थिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.