दुमका, दिसम्बर 10 -- दुमका, प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना अन्तर्गत बिंधासार गांव के पास बाइक से गिरकर एक 40 वर्षीय युवक की पीजेएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना सोमवार को शाम में हुई थी। युवक जीतन सोरेन रामगढ़ के घाघरी के इलाजपहाड़ी गांव का निवासी था। परिजनों ने बताया कि युवक किसी काम से हाट गया था। वापस लौटने के दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की खबर जब परिजनों को मिली तो वे लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को इलाज के लिए दुमका के पीजेएमसीएच में भर्ती कराया। इलाज के दौरान युवक की पीजेएमसीएच में ही मौत हो गई। मंगलवार की सुबह में नगर थाना की पुलिस फर्द बयान लेने के लिए पीजेएमसीएच पहुंची। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इंकार कर दिया। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने पर पुलिस ने एक लिखित आवेदन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.