बगहा, मार्च 6 -- सिकटा। गोपालपुर थाने के शिवाघाट व बकुलहर चौक के बीच चिरैया बाजार में अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक सवार की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। मरने वाले युवक की पहचान पुरूषोतमपुर थाने के सगरौवा गांव निवासी शेख अब्बास के पुत्र शब्बीर आलम (17) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया। इधर, हादसे में जख्मी उसी गांव के रामाधार महतो के पुत्र मनीष कुमार (20) को जीएमसीएच, बेतिया में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि रोजा खोलने के बाद शब्बीर अपने दोस्त के साथ बेतिया की ओर जा रहा था। इसी बीच किसी वाहन से साइड लेने में अनियंत्रित होकर रोड से लगभग पंद्रह फीट नीचे जा गिर गया। जिससे घटना स्थल पर उसकी मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...