भभुआ, अप्रैल 9 -- भगवानपुर। थाना क्षेत्र के उमापुर मोड़ पर बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घायल 18 वर्षीय नीतीश कुमार भगवानपुर थाना क्षेत्र के सरैयां गांव निवासी इंद्रजीत राम का पुत्र है। पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और उसे सीएचसी ले आई, जहां घायल का इलाज किया गया। पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करवाई तो शराब पीने की पुष्टि हुई। थानेदार चंद्रशेखर शर्मा ने यह जानकारी दी है। आग से तीन बीघ में खड़ी गेहूं की फसल जली रामपुर। बेलांव थाना क्षेत्र बड़कागांव मौजा में अचानक गुरुवार को आग लग गई, जिससे गांव के ही जमालु अंसारी और वार्ड सदस्य हकीमुद्दीन के तीन बीघा खेत में खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। किसानों ने बताया कि इस घटना में उन्हें 60 हजार रुपए की घाटा हुआ है। आग लगने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और वह आग बुझाने में जुट गए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.