लातेहार, मार्च 8 -- चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मेनोनाइट मिशन के समीप शुक्रवार की देर रात्रि बाइक से गिरकर राजकुमार भुर्इयां पिता अजय भुर्इयां (रूद मूर्तिया) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों एवं स्थानीय लोगो द्वारा इसकी सूचना चंदवा पुलिस व सीएचसी को दी गई, जिसके बाद चंदवा पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल हो अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार राजकुमार भुर्इयां देर रात चंदवा से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक असंतुलित होने के कारण उक्त हादसा हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...