चक्रधरपुर, फरवरी 16 -- चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग के एकलव्य विद्यालय के समीप रविवार की दोपहर करीबन चार बजे तेज रफ्तार बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद युवक स्वयं बाइक चलाकर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचा। जिसके बाद युवक को भर्ती कर प्राथमिक उपचार हुआ। जानकारी के अनुसार बचमहातु गांव निवासी सूरज बोदरा बाइक पर सवार होकर सोनुवा जा रहा था। इसी दौरान सोनुवा रोड में एकलव्य विद्यालय के समीप बाइक अनियंत्रित हो गया और वह गिरकर घायल हो गया। अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया। साथ ही अस्पताल के कर्मचारियों ने इसकी सूचना परिजनों को दिया हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.