जौनपुर, अप्रैल 14 -- बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के तियरा बाजार के पास मंगलवार को तेज गति से जा रही बाइक असंतुलित होकर गड्ढे में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर निवासी 26 वर्षीय सत्यम विश्वकर्मा दोस्त मुकेश विश्वकर्मा के साथ बाइक से घर से बटाऊबीर की ओर जा रहा था। बदलापुर और सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के तियरा गांव की पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित हो कर दस फीट गहरे खंदक में गिर गई। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान सत्यम की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मुकेश विश्वकर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.