बाइक से गिरकर मां-बेटा घायल, युवक रिम्स रेफर
कोडरमा, जून 8 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के पथलडीहा के समीप सोमवार दोपहर एक बाइक दुर्घटना में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान राजधनवार थाना क्षेत्र के कर्माटांड़ निवासी पवन कुमार यादव (30 वर्ष) और उनकी मां सुनीता देवी, पति भीमदेव यादव, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मां-बेटा बाइक से कोडरमा किसी चिकित्सक से परामर्श लेने आ रहे थे। इसी दौरान पथलडीहा के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पवन कुमार यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया। वहीं सुनीता देवी का इलाज सदर अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.