गया, मार्च 11 -- बेटे का जन्मदिन मनाने मायके जा रही एक महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। रास्ते से गुजर रही एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस के कर्मियों ने उसे उठाकर आमस सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया। हेल्थ मैनेजर अरुण कुमार ने बताया कि गिरने से महिला के सिर में गंभीर चोट आई है और वह कोमा में चली गई है। घटना बांकेबाजार-महापुर रोड पर देलहो गांव के पास बुधवार को हुई। मौसेरी बहन शिवानी ने बताया कि अमृता देवी पति जितेंद्र राउत के साथ डुमरिया से रफीगंज मायके जा रही थीं। ठोकर पार करते समय संतुलन बिगड़ने से वह गिर गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.