कन्नौज, मई 22 -- तिर्वा, संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के सुर्सी गांव के निकट गुरूवार की दोपहर बाइक सवार एक महिला गिरकर घायल हो गई थी। गंभीर अवस्था में महिला को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। यहां हालत में सुधार न होने पर उसको कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर जाते समय महिला की मौत हो गई। फर्रूखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के गजेनपुर गांव निवासी रहिसा देवी (72) पत्नी रमेश चन्द्र अपने पुत्र के साथ के किसी काम से सुर्सी गांव गई थी। गांव से वापस आते समय वह बाइक से गिरकर घायल हो गई। परिजनों ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- एनएच क्रॉस के दौरान बाइक से जख़्मी अधेड़ महिला की मौत यहां हालत गंभीर होने पर डाॅक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर जाते समय रास्ते में रहि...