बाइक से गिरकर महिला गंभीर घायल,मासूम बेटी को लगी चोट
मुरादाबाद, मई 27 -- काशीपुर- मुरादाबाद हाईवे पर जटपुरा के निकट बुधवार को बाइक के अनियंत्रित हो जाने पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के बरखेड़ा पांडे निवासी दीपक की पत्नी रोनी 24 अपने मायके जालपुर गई थी। बुधवार की दोपहर वह घर लौट के लिए सड़क पर वाहन की प्रतीक्षा में खड़ी थी। भीषण गर्मी में वहां न कोई सवारी न आने से वह परेशान थी,तभी वहां से गुजरी एक बाइक के चालक से उसने लिफ्ट मांगी। बाइक चालक ने उसे लिफ्ट दे दी। जैसे ही बाइक काशीपुर मुरादाबाद हाईवे पर जटपुरा के निकट क्षतिग्रस्त सड़क पर पहुंची तो बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठी महिला उसकी चार साल की बेटी लक्षिता सड़क पर गिर गई। महिला का सिर सड़क से टकराने पर वह गंभीर घायल हो गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.