गौरीगंज, अप्रैल 7 -- माधव वाजपेई/अमेठी,संवाददाता। दो माह के मासूम बच्चे को गोद में लेकर काम से निकली महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई। मां की मौत के बाद मासूम के सिर से साया उठ गया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के दूधाधारी किसनी निवासी करिश्मा (27) पत्नी हितलाल मंगलवार को अपने दो माह के बच्चे को लेकर बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूरे गुड़ियन खेममऊ गांव किसी काम से जा रही थी। जैसे ही वह शिवरतन का पुरवा गांव के पास पहुंची, बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में करिश्मा गंभीर रूप से घायल हो गई।हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तत्काल सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिय...