हजारीबाग, फरवरी 26 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ हजारीबाग रोड़ एनएच 522 में भेलवारा टर्निग के पास गुरूवार को हुए सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की पहचान बड़कागांव निवासी मुनेश ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल विष्णुगढ़ से बड़कागांव लौट रहे थे। इसी दौरान भेलवारा टर्निंग के पास अज्ञात वाहन के चकमे से बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इसके पश्चात 108 एंबुलेंस से उसे विष्णुगढ़ सीएचसी लाया गया। जहां घायल युवक का इलाज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.