देवघर, मई 7 -- सारवां,प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत सारवां -सोनारायठाढ़ी मार्ग पर बाबूडीह के समीप गुरुवार दोपहर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार नौखिला गांव निवासी 21 वर्षीय विशाल पासवान एवं 14 वर्षीय मंचित बाइक से गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों द्वारा दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां लाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...