मधेपुरा, मार्च 9 -- मधेपुरा। शहर के थाना चौक पर रविवार को बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से उस पर सवार दो युवक जख्मी हो गए। दोनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज किया गया। बताया गया कि साहूगढ़ भगवानपुर निवासी रवि कुमार और सुशांत कुमार बाइक पर सवार होकर घर से मधेपुरा बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। अचानक एक बाइक सामने आने के कारण उसकी बाइक असंतुलित हो गयी। बाइक पलटने के कारण उस पर सवार दोनों युवक जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने दोनों युवकों घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...