साहिबगंज, अप्रैल 23 -- राजमहल, प्रतिनिधि। सिरसी-मंडई मुख्य मार्ग पर गुरुवार को बाइक से गिरकर दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सिरसी के धर्मेंद्र कुमार (22) व छोटा भाई रतन देव कुमार (20) बाइक से किसी काम से राजमहल आ रहा था , तभी अचानक अनियंत्रित होकर बाइक से दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों व आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर कुमार सौरभ ने दोनों का इलाज किया । घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.