सोनभद्र, फरवरी 27 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित आश्रम मोड़ कुस्महा मार्ग पर शुक्रवार को सुबह बाइक से गिरकर जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। वे म्योरपुर के किरवानी से आश्रम मोड़ जा रहे थे। म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी गांव निवासी 30 राकेश पुत्र रामप्रसाद अपने साले 31 वर्षीय मनोज पुत्र मुन्देव निवासी आश्रम मोड़ गोविंदपुर के साथ गोविंदपुर से आश्रम मोड़ की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे आश्रम मोड़ के पास पहुंचे, तभी सामने आ रही बाइक से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। दोनों को 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डा पल्लवी सिन्हा ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.