बाइक से गिरकर घायल व्यक्ति की मौत
शाहजहांपुर, सितम्बर 30 -- अल्हागंज। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुगसुगी गांव के सामने मंगलवार दोपहर बाइक से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से सीएचसी अल्हागंज लाया गया, जहां से फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अल्हागंज के आदर्श नगर निवासी सर्वेश (50) पुत्र जानकी प्रसाद मंगलवार दोपहर मोहल्ले के एक साथी के साथ बाइक से जलालाबाद जा रहे थे। सुगसुगी गांव के पास अचानक वह बाइक से गिर गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर फर्रुखाबाद पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सड़क हादसे में जख्मी दुकानदार की मौत सर्वेश की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.