आजमगढ़, अप्रैल 22 -- आजमगढ़, संवाददाता। अतरौलिया थाना क्षेत्र के तेजापुर के पास सड़क दुर्घटना में दो दिन पूर्व घायल राजगीर की मंगलवार शाम मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तमरुवा गांव निवासी 52 वर्षीय शिवनाथ निषाद राजगीर थे। शनिवार को अतरौलिया क्षेत्र के बैसपुर गांव से मजदूर 40 वर्षीय बलवंत के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। तेजापुर गांव के पास अचानक सामने कुत्ता आ गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे दोनों घायल हो गए। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बलवंत को छुट्टी दे दी। शिवनाथ की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दूसरे दिन रविवार को डॉक्टर ने ऑपरेशन किया। इसके बाद मरीज कोमा में चला गया। परिजनों का आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.