सिद्धार्थ, अप्रैल 15 -- पथरा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। पथरा बाजार कस्बे में रविवार को बाइक से गिरकर घायल सेहरी बुजुर्ग गांव निवासी युवक की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सोमवार की शाम मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।क्षेत्र के सेहरी बुजुर्ग निवासी बंटू साहनी(30) पुत्र रामनाथ साहनी अपनी बाइक से रविवार की देर शाम पथरा बाजार से अपने घर सेहरी बुजुर्ग जा रहा था। अभी वह पथरा बाजार कस्बे के पश्चिम स्थित गड्ढे के पास पहुंचा ही था कि किसी जानवर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी सरकारी गाड़ी से घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी चिकित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.