देवघर, अप्रैल 5 -- देवघर। जिले के चितरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कलजोरिया गांव में सड़क दुर्घटना गंभीर रूप घायल एक युवक की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। डॉक्टर ने मामले की जानकारी ओपी को देने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद शव परिवारवालों को सौंप दिया गया। मृतक गांव निवासी 32 वर्षीय बाबूलाल हेंब्रम है। घटना के संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि पुत्र बाबूलाल हेंब्रम घर से किसी काम को लेकर बाइक से निकले थे। उसी दौरान गांव के कुछ दूर चौक के पास बाइक अचानक असंतुलित हो कर गिर गई। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने इलाज किया, लेकिन कुछ देर बाद हालत अत्यंत गंभीर हो गई। इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.