सीवान, अप्रैल 29 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कुतुबछपरा मोड़ के समीप सोमवार की देर शाम एक बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से सीवान की ओर से गोपालपुर जा रहे थे, तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दोनों के चेहरे व शरीर पर गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। इसी दौरान मौके से गुजर रहे गोपालपुर नगर पंचायत के चेयरमैन इमाम जाकिर ने मानवता का परिचय देते हुए तत्परता दिखाई। उन्होंने तत्काल दोनों घायलों को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि दोनों घायल युवक महाराजगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं। चेयरमैन के इस सराहनीय कदम से सम...