बाइक से गिरकर ग्रामीण घायल
सिमडेगा, मई 24 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोनपाला गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक ग्रामीण गंभीर रुप से घायल हो गया। बताया गया कि कोरचेबहार निवासी प्रदीप खेस्स अपनी बाइ्रक से कहीं जा रहे थे इसी क्रम में अचानक एक मवेशी सड़क पर आ गया। जिसे बचाने के के क्रम में वे सड़क पर गिर गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक की देखरेख में इलाज चल रहा है। इधर विधायक विक्सल कोंगाड़ी ने भी चिकित्सकों को इलाज में कोताही नहीं बरतने की बात कही है। यह भी पढ़ें- बकरी चुराकर भाग रहे बाइक सवार चोरों का पीछा करने में पशुपालक जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.