सोनभद्र, अप्रैल 14 -- घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां चौहान गांव में मंगलवार की शाम चार बजे बाइक से गिरकर गांव का ही निवासी 17 वर्षीय सत्यम पुत्र राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बाइक घोरावल से अपने घर जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर एम्बुलेंस की मदद से घायल को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...