बाइक से गिरकर किशोरी सहित दो घायल, किशोरी गंभीर
सोनभद्र, अप्रैल 10 -- चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के चौरा गांव के पास शुक्रवार की दोपहर बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से किशोरी सहित दो लोग घायल हो गए। किशोरी की हालत गंभीर बताई गई है। दोनों जुगैल की ओर से चोपन की ओर आ रहे थे। ग्रामीणों की मदद से घायल किशोरी 15 वर्षीय राजकुमारी तथा 19 वर्षीय छविन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपन में भर्ती कराया गया। किशोरी की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं युवक का इलाज चोपन अस्पताल में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.