बाइक से गिरकर एक महिला हुई घायल , रेफर
मधेपुरा, जुलाई 8 -- कुमारखंड। कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान पंचायत स्थित केवटगामा चौक के सामने मंगलवार की शाम करीब 7 बजे बाइक सवार महिला बाइक पर से गिरने से घायल हो गई। परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया। बताया गया कि गढ़िया वार्ड तीन निवासी जीवन यादव की पत्नी बेबी देवी अपने रिश्तेदार के बाइक पर पीछे सवार होकर मुरलीगंज बाजार सामान खरीदारी करने गई थी। घर वापस लौटने के दौरान जैसे ही केवटगामा चौक के समीप उनकी बाइक पहुंचा कि बाइक सवार महिला गिर गई और घायल हो गई। चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर हालत गंभीर देख सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.