बिहारशरीफ, मार्च 14 -- कतरीसराय के परमानंदपुर गांव के पास हुआ हादसा सरमेरा थाना क्षेत्र के धनुकी गांव की थी रहने वाली कतरीसराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव के पास सकरी नदी के पुल पर शनिवार को बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गयी। मृतका सरमेरा थाना क्षेत्र के धनुकी गांव निवासी अयोध्या प्रसाद की 50 वर्षीया पत्नी चंचला देवी है। वह आशा कार्यकर्ता थी। परिजनों ने बताया कि वे अपने बेटे कविकांत कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर एक रिश्तेदार को देखने के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज गयी थी। वहां से लौटने के दौरान परमानंदपुर पुल के पास गाड़ी का एक पहिया ईंट पर चढ़ गया और बाइक अनियंत्रित हो गयी। महिला बाइक से गिरकर जख्मी हो गयी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि पोस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.