बलिया, मार्च 25 -- बलिया। सिकन्दपुर थाना क्षेत्र के खटंगा निवासी 50 वर्षीय रामकरण यादव की बुधवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निजी स्कूल संचालक रामकरण भरथाव निवासी सुनील के साथ बाइक से शहर से सटे सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती में स्थित सहायक सम्भागीय कार्यालय पहुंचे। वहां से काम निपटाने के बाद बाइक पर पीछे बैठककर शहर की ओर आ रहे थे। इसी बीच एआरटीओ आफिस से चंद कदम की दूरी पर किसी प्रकार अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गये। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.