कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र में रसूलाबाद-झींझक मार्ग पर गुरुवार को एकाएक भागकर आई एक गाय बाइक से टकरा गई। दुर्घाटना में बाइक सवार भड़पुरा डेरापुर की रहने वाली महिला व बरिगौं रसूलाबाद निवासी उसका दामाद घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना देकर गंभीर हालत में सीएचसी झींझक भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। डेरापुर थाना क्षेत्र के भड़पुरा नंदपुर की रहने वाली 60 साल की रानी देवी पत्नी राम खिलावन चार दिन पहले रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बरिगौं में रहने वाली अपनी पुत्री सरलादेवी के यहां गई थीं। गुरुवार को वह अपने 30 वर्षीय दामाद जयवीर के साथ वापस अपने घर बाइक से आ रही थीं। रसूलाबाद-झींझक मार्ग पर गढिया घासीराम के सामने अचानक भागकर आई एक गाय उनकी बाइक से टकरा गई। दुर्घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.