बहराइच, अप्रैल 18 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज के अमृतपुर पुरैना गांव में शुक्रवार रात आठ बजे हमलावर बाघ ने बाइक सवार युवकों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाघ का हमला होते ही ग्रामीण दौड़े। हांका लगाते हुए पटाखे दाग कर बाघ को जंगल में खदेड़ा गया। तब जाकर युवकों की जान बची। गंभीरावस्था में घायलों को एंबुलेंस से मोतीपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। मुर्तिहा कोतवाली व वन रेंज के अमृतपुर पुरैना गांव निवासी मनोज कुमार यादव (22) पुत्र जगदीश, कमलेश कुमार यादव (34) पुत्र कल्लू शुक्रवार रात लगभग आठ बजे अमृतपुर पुरैना चौराहे से सब्जी लेकर बाइक से गांव को चले। यह भी पढ़ें- लखीमपुर के जंगलों से रेस्क्यू बाघ को लाया गया चिड़ि...