बाइक से गंगा स्नान करने जा रहे युवक की मौत
नोएडा, मई 24 -- एलिवेटेड रोड पर डिवाइडर से टकराने पर हादसा हुआ, दो घायल नोएडा, गौरव भारद्वाज। दिल्ली से हरिद्वार गंगा स्नान करने बाइक से जा रहे महिला समेत तीन लोग शनिवार देर रात नोएडा में एलिवेटेड रोड पर हादसे का शिकार हो गए। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग घायल हो गए।
पुलिस की जानकारी पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के बदरपुर निवासी लोकेश, फरीदाबाद के दयाल नगर निवासी अमित कुमार और पिंकी शर्मा दिल्ली की एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। तीनों ने शनिवार शाम हरिद्वार में गंगा स्नान की योजना बनाई। तीनों एक बाइक पर सवार होकर दिल्ली से हरिद्वार के लिए चल दिए। बाइक को लोकेश चला रहा था, जबकि पिंकी और अमित पीछे बैठे थे। शनिवार रात करीब एक बजे तीनों नोएडा पहुंचे। सेक्टर-18 से एलिवेटेड रोड पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.