पीलीभीत, अगस्त 31 -- पीलीभीत। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव सिसैया में बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की लाठी-डंडों से पीटने के बाद गमछे से गला कसकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने शनिवार रात करीब आठ बजे वारदात को अंजाम दिया। मामले में मृतक की पत्नी की ओर से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सिसैया गांव में रहने वाली उमा देवी ने बरखेड़ा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट दर्ज में कहा कि उनके पति 38 वर्षीय संजय कुमार शनिवार शाम पौटा कलां की बाजार से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- शराब के नशे में हुई कहासुनी के बाद ग्रामीण की पीटकर हत्या जैसे ही वह सिसैया गांव में दाखिल हुए गांव के कंधईलाल, वीरपाल, रोहित कुमार, अंजू देवी और विलासो देवी ने रुपयों के लेनदेन की रंजिश में घेर लिया। आरोपियों ने उनके प...