अमरोहा, जनवरी 5 -- आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव में बाइक से खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि, हिनदुस्तान वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है किस तरह से बाइक सवार युवक दोनों हाथ छोड़कर बाइक चला रहे हैं और वह स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल का संज्ञान लेते हुए आदमपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल के बाद संबंधितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...