महाराजगंज, मई 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई कस्बे में रविवार को बाइक सवार युवकों ने गोरखपुर से सोनौली जा रही रोडवेज बस को ओवरटेक कर रोक लिया। चालक व परिचालक के साथ मारपीट की। घटना के बाद लोटन तिराहे के पास हड़कंप मच गया और भीड़ जुट गई। बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे, जिससे यात्रियों में भी दहशत फैल गई। सोनौली डिपो के चालक अनिल पांडेय ने बताया कि फरेंदा के पास चार सवारियों को उतारने के दौरान हल्का विवाद हुआ था। आरोप है कि उन्हीं सवारियों ने फोन कर दिया। इसके बाद बाइक सवार युवक बस का पीछा करते हुए कोल्हुई तक पहुंचे और लोटन तिराहे से पहले बस को ओवरटेक कर रोक लिया। चालक के अनुसार करीब 10 से 12 युवकों ने बस रुकवाकर चालक और परिचालक के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान परिचालक विनोद कुमार मिश्रा का सिर फट गया, जबकि चालक को भी गंभीर च...